अपराधियों ने सरेशाम बाइक समेत 41 हजार लूटे

सिंहवाड़ा : सिमरी थाना क्षेत्र के अरई-सरवर सेतु पर अरई निवासी मुकेश साह के कर्मी से शनिवार की शाम आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बट से जख्मी कर अपाची बाइक समेत 41 हजार रूपये लूट लिये. इसे लेकर मुकेश साह के कर्मी गायघाट थाना के शिवदहा निवासी कलेश्वर यादव के पुत्र राकेश […]
सिंहवाड़ा : सिमरी थाना क्षेत्र के अरई-सरवर सेतु पर अरई निवासी मुकेश साह के कर्मी से शनिवार की शाम आधा दर्जन बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बट से जख्मी कर अपाची बाइक समेत 41 हजार रूपये लूट लिये. इसे लेकर मुकेश साह के कर्मी गायघाट थाना के शिवदहा निवासी कलेश्वर यादव के पुत्र राकेश कुमार यादव ने सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दिये आवेदन में बताया कि प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम तगादा वसूल कर सढ़वाड़ा लौट रहा था. जैसे ही अरई पुल पर पहुंचा कि पीछे से दो अपाची बाइक पर सवार छह अपराधी ओवरटेक कर घेर लिया. उसमे से कुछ अपराधी मारने लगा. मना करने पर एक अपराधी ने रिवाल्वर की बट से सिर पर मारकर जख्मी कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




