शरीर में घुसा तीन सरिया फिर भी जिंदा बची युवती

Updated at : 29 Jun 2014 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
शरीर में घुसा तीन सरिया फिर भी जिंदा बची युवती

पटनाः "जाको राखे साइया मार सके ना कोय" यह कहावत बिल्कुल सच होती नजर आयी. जरा सोचिये किसी के शरीर में तीन सरिया तीन अलग – अलग जगहों से आर पार हो जाए और उसकी जान बच जाए, तो आपको कितना आश्चर्य होगा. कुछ ऐसी ही घटना घटी सारण की रहने वाली एक युवती के […]

विज्ञापन

पटनाः "जाको राखे साइया मार सके ना कोय" यह कहावत बिल्कुल सच होती नजर आयी. जरा सोचिये किसी के शरीर में तीन सरिया तीन अलग – अलग जगहों से आर पार हो जाए और उसकी जान बच जाए, तो आपको कितना आश्चर्य होगा. कुछ ऐसी ही घटना घटी सारण की रहने वाली एक युवती के साथ उसके शरीर में तीन सरिया घुस गया और उसकी जान बच गयी इतना ही नहीं वह अपने पूरे होश में थी. और बातों का जवाब भी दे रही थी.

17 साल की लवली के पेट और जांघ से होता हुआ सरिया पार हो गया जिसे देखकर लगता है कि लवली को इससे कितनी परेशानी हो रही होगी लेकिन लवली ने बहादुरी का परिचय देते हुए बड़ी हिम्मत से काम लिया. सारण के बसंतपुरी की रहने वाली लवली रात में किसी काम से बाहर निकली और निर्माणधीन मकान से नीचे गिर गयी लवली नीचे सीमेंट के खंभे से जा टकरायी जहां सरिया निकला हुआ था.

परिवार वालों और गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से सरिया काटकर लवली को बाहर निकाला और अस्पताल में भरती करवाया. डाक्टरों ने कहा कि पांच घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद तीनों सरिये को बाहर निकाल लिया गया है. लवली को किसी खतरनाक जगह गंभीर चोट नहीं आयी इसे भगवान का चमत्कार ही कहेंगे की उसे कुछ नुकसान नहीं पहुंचा इतना ही नहीं उन्होंने कहा, लवली 10 दिनों के अंदर ठीक होकर घर वापस चली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन