रास्ते को लेकर 14 जून को सत्याग्रह करेंगे ग्रामीण

पटना: फारबिसगंज में विवादित रास्ते को बंद करने के विरोध में गोली कांड के पीड़ित 14 जून को सत्याग्रह करेंगे. पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, सदस्य सहित बिहार सरकार का कोई भी अधिकारी 28 मई को पीड़ित परिवार से नहीं मिले. आयोग की पहल पर बिहार सरकार का गृह […]
पटना: फारबिसगंज में विवादित रास्ते को बंद करने के विरोध में गोली कांड के पीड़ित 14 जून को सत्याग्रह करेंगे. पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, सदस्य सहित बिहार सरकार का कोई भी अधिकारी 28 मई को पीड़ित परिवार से नहीं मिले. आयोग की पहल पर बिहार सरकार का गृह विभाग कंपनी हित में रास्ते को 15 जून को बंद करने का फैसला लिया है, जबकि विवादित रास्ते को लेकर गोली कांड का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है.
गोली कांड पीड़ित डोमनी खातून, तहरीर खातून, एबादुल व अंजार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भजनपुरा में जिस रास्ते को बंद किये जाने का विरोध करने पर पुलिस ने ग्रामीणों पर गोली चलायी, उसे फिर से बंद करने की तैयारी चल रही है.
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी जाने नहीं दिया : पटना पहुंचे पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने का प्रयास किया, लेकिन सोमवार को जनता दरबार में उनलोगों को जाने नहीं दिया गया. पीड़ितों ने बताया कि मुख्यमंत्री सचिवालय में आवेदन दिया गया है. फिर से रास्ता बंद किये जाने के खिलाफ ग्रामीण 14 को सत्याग्रह पर उतरेंगे.
उल्लेखनीय है कि 3 जून, 2011 को भजनपुरा में रास्ते को बंद किये जाने के विरोध में उतरे ग्रामीणों पर पुलिस ने गोली चलायी थी. इससे आठ माह के बच्चे सहित गर्भवती महिला व दो अन्य लोग मारे गये थे. 9 लोग घायल हुए थे. गोली कांड की जांच के लिए बिहार सरकार ने जांच आयोग गठित किया. संवाददाता सम्मेलन में महेंद्र यादव, अरशद अजमल व रूपेश ने बताया कि रास्ते को बंद किये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री से मिल कर उन्हें अवगत कराया है. मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया वे अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




