ePaper

मोबाइल दिखाने के बहाने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Updated at : 21 Sep 2018 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दिखाने के बहाने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

दनियावां : शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीया साली के साथ चचेरे जीजा ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता की मां ने शाहजहांपुर थाने में आरोपित दामाद को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की […]

विज्ञापन
दनियावां : शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीया साली के साथ चचेरे जीजा ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता की मां ने शाहजहांपुर थाने में आरोपित दामाद को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर शाम विमल पासवान का दामाद रंजीत पासवान ने अपनी ससुराल के बगल घर की चार वर्षीया चचेरी साली को मोबाइल दिखाने के बहाने छत पर ले गया अौर उसके साथ दुष्कर्म किया.
बच्ची रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को जीजा की करतूतों को बता दिया. बच्ची की मां ने उक्त बात आसपास के लोगों को बतायी तो ग्रामीणों ने आरोपित दामाद रंजीत पासवान जो पुनपुन थाना क्षेत्र के शकराईचा गांव का निवासी है से ग्रामीणों ने पूछताछ की तो उसने अपनी गलती को मान लिया. पीड़िता की मां और दादा ने गुरुवार की सुबह शाहजहांपुर पुलिस को सारी बात बतायी तब पुलिस हरकत में आयी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए फतुहा डीएसपी सुनील कुमार गांव जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की. मेडिकल जांच के लिए बच्ची को पटना सिटी के गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि कर दी. फिलहाल आरोपित फरार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन