ePaper

राजद के भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली में सीतामढ़ी से पटना आ रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौके पर ही मौत

Updated at : 27 Aug 2017 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
राजद के भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली में सीतामढ़ी से पटना आ रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौके पर ही मौत

सीतामढ़ीः बिहार की सीतामढ़ी से राजद की भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए एक स्कॉर्पियो बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में राजद के कार्यकर्ता सवार थे, जो रैली में शामिल होने जा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ीः बिहार की सीतामढ़ी से राजद की भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिए एक स्कॉर्पियो बीच रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में राजद के कार्यकर्ता सवार थे, जो रैली में शामिल होने जा रहे थे.

इसे भी पढ़ें: राजद की रैली में शरद, ममता, अखिलेश, गुलाम नबी, राजा होंगे शामिल, शरद गुट ने जदयू पर जताया दावा

बताया जा रहा है कि राजद की रैली में शामिल होने के लिए स्कॉर्पियों पर सवार राजद कार्यकर्ता सीतामढ़ी से पटना के लिए रवाना हुए थे. रास्ते में ही डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा के पास अचानक मोड़ आ गया. स्कॉर्पियों काफी रफ्तार में थी, जिससे ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया. ग्रामीणों की सूझबूझ की वजह से हादसा भयानक होने से बच गया. हालांकि, तीन लोगों की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.
बताया यह भी जा रहा है कि घायल तीन लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन से घायल राजद कार्यकताओं को बाहर निकाला. गौरतलब है कि रविवार को पटना के गांधी मैदान में राजद ने एक बड़ी रैली का आयोजन किया हैं. भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली के माध्यम से राजद सूबे की सरकार के साथ-साथ केंद्र की मोदी सरकार पर अपना निशाना साधेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन