मत विभाजन आज

तरैया (सारण) हाइकोर्ट के निर्देश पर तरैया प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बहस व मत विभाजन के लिए कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ द्वारा बैठक बुलायी गयी है. तरैया प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह व उप प्रमुख किरण सिंह अपनी-अपनी कुरसी को बचा लेने की जी-तोड़ कोशिश में लगे हुए हैं. वहीं, […]
तरैया (सारण)
हाइकोर्ट के निर्देश पर तरैया प्रखंड प्रमुख व उपप्रमुख पर लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बहस व मत विभाजन के लिए कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ द्वारा बैठक बुलायी गयी है. तरैया प्रखंड प्रमुख अनिल सिंह व उप प्रमुख किरण सिंह अपनी-अपनी कुरसी को बचा लेने की जी-तोड़ कोशिश में लगे हुए हैं. वहीं, दूसरी तरफ विरोधी गुट के नेता व पंचायत समिति सदस्या चंदा देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी तरैया को एक आवेदन देकर बगैर किसी अधियाचना के तथा पंचायत राज अधिनियम 2006 के प्रावधानों के विरुद्ध पांच अक्तूबर की बैठक को रद्द करने का आग्रह किया है. इतना ही नहीं, बैठक रद्द करने का आग्रह किया है. इतना ही नहीं बैठक रद्द नहीं होने की स्थिति में विरोधी गुट बैठक में शामिल नहीं होने का आह्वान किया है. तरैया प्रमुख व उप प्रमुख पर विरोधियों ने एक जुलाई को अविश्वास लगाया था तथा 15 जुलाई को अविश्वास पर बहस व मत विभाजन के बाद प्रस्ताव पारित हो गया था.
वहीं, प्रमुख अनिल सिंह ने कोर्ट की शरण ली थी तथा बैठक का बहिष्कार किया था. कोर्ट ने 15 जुलाई की बैठक को प्रभावी नहीं मानते हुए पुन: पांच अक्तूबर को बहस मत विभाजन की तिथि निर्धारित की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










