RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं

वैभव सूर्यवंशी
RR vs SRH : राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को टीम के लिए 37 गेंदों में 103 रन बनाएं, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल हैं. उनकी पारी और उनकी टीम के असिस्टेंट कोच ने विक्रम राठौर ने तारीफ की और कहा कि हमने बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से मैच हार गए.
RR vs SRH : 228 रन का बड़ा स्कोर करने के बाद भी राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 103 रन बनाया, लेकिन उसका शतक बेकार चला गया. मैच के बाद टीम के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत खास खिलाड़ी बताया. उन्होंने वैभव के हैमस्ट्रिंग की चोट के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत गंभीर नहीं है.
वैभव की चोट का इलाज जारी
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए विक्रम राठौर ने कहा कि टीम ने पहले ही सूर्यवंशी के टैलेंट की तारीफ की है और कन्फर्म किया है कि इलाज के बाद युवा खिलाड़ी की हालत स्थिर लग रही है.उन्होंने कहा कि जब चोट लगी तो हैमस्ट्रिंग की समस्या की चिंता थी, लेकिन फिलहाल यह गंभीर नहीं लग रही है. आने वाले दिनों में और साफ तौर पर पता चलने की उम्मीद है कि उनकी चोट कैसी है.उम्मीद है कि एक-दो दिन में पता लग जाएगा कि उनकी चोट कैसी है.
मजबूत टीम के खिलाफ कैच छोड़ना बड़ी भूल
सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बारे में बात करते हुए विक्रम राठौर ने कहा कि फील्ड में हमने कई गलतियां की, जो हार की वजह बनी. उन्होंने माना कि मजबूत विरोधी टीम के खिलाफ कैच छूटना महंगा पड़ा और इस बात पर जोर दिया कि अच्छी टीमों और बैट्समैन के खिलाफ ऐसी चूक बर्दाश्त नहीं की जा सकती. कैच का छूटना मैच का टर्निंग पॉइंट था. जब आप अच्छी टीमों के खिलाफ खेल रहे होते हैं, तो आप उन्हें मौके नहीं दे सकते. उन्होंने कहा, हमने कुछ मौके गंवा दिए, और इसी वजह से हम मैच हार गए.
ये भी पढ़ें : RR vs SRH: हैदराबाद की दमदार जीत, राजस्थान को 5 विकेट से हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




