ओलंपिक 2021 का आयोजन कब होगा? ओलंपिक आयोजक कर रहे हैं विचार

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Mar 2020 4:00 PM

विज्ञापन

तोक्यो 2020 ओलंपिक का आयोजन अगले साल जुलाई में हो सकता है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के दुनियाभर में फैलने के बाद स्थगित किए गए तोक्यो 2020 ओलंपिक का आयोजन अगले साल जुलाई में हो सकता है. जापान की मीडिया ने रविवार को खबर दी कि इन खेलों के आयोजक जुलाई 2021 में इसकी मेजबानी के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे है.

सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने आयोजन समिति के सूत्रों के हवाले से बताया कि महामारी की मौजूदा स्थिति और तैयारी के लिहाज से खेलों का आयोजन 23 जुलाई 2021 से होने की संभावना है. तोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने शुक्रवार को कहा था कि इन खेलों का आयोजन ऐसे समय में होना चाहिए जब तोक्यों में गर्मी या उमस ज्यादा नहीं रहे. जिसके बाद आयोजन समिति ने इस विचार करना शुरू किया.

उन्होंने कहा कि इससे मैराथन और दूसरे दौड़ आधारित खेलों की मेजबानी आसान हो जाएगी और ऐसे खेलों का आयोजन तोक्यो में ही हो सकेगा. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मैराथन और दौड़ से जुड़े दूसरे खेलों का आयोजन देश के उत्तर में स्थित साप्पोरो शहर में कराने का फैसला किया था. असाही शिमबुन अखबार के मुताबिक योशिरो मोरी की अगुवाई वाली तोक्यो 2020 टीम अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से संभावित तारीखों की चर्चा कर रही है.

मोरी ने एक जापानी टेलीविजन को बताया कि हम एक सप्ताह के अंदर ‘किसी तरह का निष्कर्ष’ पहुंच जाएंगे. जापान में ओलंपिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई जबकि पैरालंपिक का आयोजन 25 अगस्त से होना था. पिछले सप्ताह हालांकि एक ऐतिहासिक फैसले में आईओसी ने इसे स्थगित कर दिया. प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा था कि इसका आयोजन लगभग एक साल के बाद होगा जो इस महामारी पर मानवता की जीत का प्रतीक होगा.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola