सीनियर हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 38 टीमें

Published at :16 Jul 2013 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
सीनियर हॉकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 38 टीमें

पुणे: पुणे में 28 मई से 10 जून तक चलने वाली हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तीसरे चरण में कुल 38 टीमें खिताब के लिये एक दूसरे के आमने सामने होंगी. टूर्नामेंट पिम्परी में मेजर ध्यानचंद पोलीग्रास हॉकी स्टेडियम और पुणे में शिव छत्रपति शिवाजी खेल परिसर में लीग कम नाकआउट आधार पर […]

विज्ञापन

पुणे: पुणे में 28 मई से 10 जून तक चलने वाली हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तीसरे चरण में कुल 38 टीमें खिताब के लिये एक दूसरे के आमने सामने होंगी.

टूर्नामेंट पिम्परी में मेजर ध्यानचंद पोलीग्रास हॉकी स्टेडियम और पुणे में शिव छत्रपति शिवाजी खेल परिसर में लीग कम नाकआउट आधार पर खेला जायेगा.मुंबई हॉकी संघ लिमिटेड, नामधारी एकादश, कैग और भारतीय खेल प्राधिरण की चार नई टीमें भी इस चरण में भाग लेंगी.

चैम्पियनशिप का उद्घाटन मैच मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी और त्रिपुरा के बीच खेला जायेगा.आयोजको के अनुसार सभी 38 टीमों को आठ पूल में विभाजित किया गया है. गत चैम्पियन पंजाब को दिल्ली, भारतीय विश्वविद्यालय के संघ, गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के साथ रखा गया है.

हॉकी इंडिया चयनकर्ता और सरकारी पर्यवेक्षक भविष्य के राष्ट्रीय शिविरों के संभावितों के चयन के मद्देनजर सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर करीब से निगाह लगाये होंगे.हॉकी इंडिया चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिये हॉकी महाराष्ट्र को 20 लाख रुपये का अनुदान देगी.

पूल ए : पंजाब, दिल्ली, गुजरात, भारतीय विश्वविद्यालय के संघ और अरुणाचल प्रदेश. पूल बी : एयर इंडिया, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, पुडुचेरी, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़. पूल सी : कर्नाटक, सेना खेल नियंत्रण बोर्ड, बिहार, गोवा और भारतीय खेल प्राधिकरण. पूल डी : हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हॉकी महाराष्ट्र, अंडमान एवं निकोबार और मुंबई हॉकी संघ लिमिटेड.

पूल ई : झारखंड, ओड़िशा, हिमाचल प्रदेश, बंगाल और कैग.पूल एफ : रेलवे, हॉकी भोपाल, सशस्त्र सीमा बल, जम्मू एवं कश्मीर और नामधारी एकादश.पूल जी : मणिपुर, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड और केरल.पूल एच : तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, असम और राजस्थान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola