ePaper

शारापोवा को नहीं मिली वाइल्ड कार्ड इंट्री, मर्रे हारे

Updated at : 17 May 2017 4:36 PM (IST)
विज्ञापन
शारापोवा को नहीं मिली वाइल्ड कार्ड इंट्री, मर्रे हारे

रोम : मारिया शारापोवा रोम मास्टर्स में दूसरे दौर के मैच के बाद चोट के कारण रिटायर हो गयी जबकि गत चैम्पियन एंडी मर्रे को दूसरे दौर में फैबियो फोगनिनी से करारी शिकस्त झेलनी पडी. दुनिया के नंबर एक मर्रे का रोम मास्टर्स में खिताब जीतने की उम्मीद टूट गयी, उन्हें स्थानीय प्रबल दावेदर से […]

विज्ञापन

रोम : मारिया शारापोवा रोम मास्टर्स में दूसरे दौर के मैच के बाद चोट के कारण रिटायर हो गयी जबकि गत चैम्पियन एंडी मर्रे को दूसरे दौर में फैबियो फोगनिनी से करारी शिकस्त झेलनी पडी. दुनिया के नंबर एक मर्रे का रोम मास्टर्स में खिताब जीतने की उम्मीद टूट गयी, उन्हें स्थानीय प्रबल दावेदर से महज 90 मिनट में 2-6, 4-6 से पराजय मिली. उन्हें पहले दौर में बाई मिली थी.

शारापोवा को कुछ घंटे पहले ही फ्रेंच ओपन के लिये वाइल्ड कार्ड नहीं दिया गया. उनके बायीं जांघ में पट्टी बंधी हुई थी, उन्हें क्रोएशिया की मिरजाना लुसिच-बारोनी के खिलाफ रिटायर होने के बाध्य होना पडा, तब वह 4-6, 6-3, 2-1 से बढत बनायी हुई थी. शारापोवा ने कहा, ‘‘मैं चोट के कारण मैच से हटने के लिये माफी मांगती हूं. मैं सारी जांच कराउगी, उम्मीद करती हूं कि यह गंभीर नहीं हो. ”

रोम में हारने का मतलब है कि इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने विंबलडन के मुख्य ड्रा के लिए करने का मौका गंवा दिया क्योंकि वह रोम में सेमीफाइनल में पहुंचने से वह ऐसा कर सकती थीं. चार बार के रोम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने ब्रिटेन के एलिजाज बेडने को 7-6, 6-2 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola