मैड्रिड ओपन टेनिस के दूसरे दौर में मारिया शारापोवा हारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2017 1:10 PM
मैड्रिड : कनाडा की यूजीनी बूचार्ड ने मैड्रिड ओपन टेनिस के दूसरे दौर में मारिया शारापोवा को 7 – 5, 2 – 6, 6 – 4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया.बूचार्ड ने पिछले सप्ताह शारापोवा को धोखेबाज कहा था और 15 महीने डोपिंग के आरोप में प्रतिबंध झेलने के बाद उनकी वापसी पर भी […]
मैड्रिड : कनाडा की यूजीनी बूचार्ड ने मैड्रिड ओपन टेनिस के दूसरे दौर में मारिया शारापोवा को 7 – 5, 2 – 6, 6 – 4 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया.बूचार्ड ने पिछले सप्ताह शारापोवा को धोखेबाज कहा था और 15 महीने डोपिंग के आरोप में प्रतिबंध झेलने के बाद उनकी वापसी पर भी सवाल उठाये थे.
दुनिया की 60वें नंबर की खिला ने स्वीकार किया कि वह हर हालत में कभी अपनी आदर्श रही इस खिलाड़ी को हराना चाहती थी. अब उसका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त एंजेलिक कर्बर से होगा जिसने कैटरीना सिनियाकोवा को 6 – 2, 1 – 6, 7 – 5 से हराया. पुरुष वर्ग में थामस बर्डीच, ग्रिगोर दिमित्रोव और निक किर्गियोस अगले दौर में पहुंच गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










