ePaper

सिंधु जीती, साइना एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर

Updated at : 26 Apr 2017 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
सिंधु जीती, साइना एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर

वुहान (चीन) : रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु आज यहां आसानी जीत के साथ एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गयी लेकिन साइना नेहवाल को शुरू में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा. विश्व में तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने महिला एकल में इंडोनेशिया की दिनार दियाह आयुस्टाइन […]

विज्ञापन

वुहान (चीन) : रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु आज यहां आसानी जीत के साथ एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में पहुंच गयी लेकिन साइना नेहवाल को शुरू में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा. विश्व में तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने महिला एकल में इंडोनेशिया की दिनार दियाह आयुस्टाइन को 21-8, 21-8 से हराया. यह एकतरफा मुकाबला केवल 31 मिनट तक चला.

दूसरी तरफ लंदन खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना को जापान की सयाको सातो के हाथों 19-21, 21-16, 21-18 से हार का सामना करना पड़ा. यह मैच एक घंटे से अधिक समय तक चला. सातवीं वरीयता प्राप्त साइना ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दो बार कांस्य पदक जीता था.

पुरुष एकल में अजय जयराम ने चीन के पांचवीं वरीयता प्राप्त हुआई तियान को 21-18, 18-21, 21-19 से पराजित करके दूसरे दौर में जगह बनायी. मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपडा और सिक्की एन रेड्डी को पहले दौर में सिवेई झेंग और क्विंगचेन चेन की शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी के हाथों केवल 50 मिनट में 15-21, 21-14, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola