बोपन्ना-क्युवास को मोंटेकार्लो मास्टर्स का खिताब

Published at :23 Apr 2017 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
बोपन्ना-क्युवास को मोंटेकार्लो मास्टर्स का खिताब

मोनाको : भारत के रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के उनके जोड़ी दार पाब्लो क्युवास ने बेहद संघर्षपूर्ण फाइनल में जीत दर्ज कर मोंटेकार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब जीता, जो उनका जोड़ी के तौर पर पहला एटीपी विश्व टूर खिताब है. बोपन्ना और क्युवास की गैरवरीयता प्राप्त जोडी ने खिताबी मुकाबले में […]

विज्ञापन

मोनाको : भारत के रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के उनके जोड़ी दार पाब्लो क्युवास ने बेहद संघर्षपूर्ण फाइनल में जीत दर्ज कर मोंटेकार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल का खिताब जीता, जो उनका जोड़ी के तौर पर पहला एटीपी विश्व टूर खिताब है.

बोपन्ना और क्युवास की गैरवरीयता प्राप्त जोडी ने खिताबी मुकाबले में फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज की स्पेनिश जोडी को एक घंटे 14 मिनट तक चले मैच में 6-3, 3-6, 10-4 से हराया. बोपन्ना का यह इस साल का दूसरा खिताब है. इससे पहले उन्होंने जीवन नेदुचेझियन के साथ मिल कर चेन्नई ओपन का खिताब जीता था, लेकिन वह दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में हार गये थे. वहां उन्होंने पोलैंड के मार्सिन माटकोवस्की के साथ जोड़ी बनायी थी.

बोपन्ना ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में हमारा जोड़ी के रूप में पहला खिताब जीत कर खुश हूं. मैं वर्षों से मोंटेकार्लो आता रहा हूं. यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट है. सत्र की हमारी शुरुआत मुश्किल रही, लेकिन यहां जीतना शानदार है. हम इस सप्ताह कुछ करीबी मैच टाईब्रेक्स से गुजरे और यह क्लेकोर्ट सत्र की अच्छी शुरुआत है. मेरी निगाह अब आगामी टूर्नामेंटों पर टिकी है. ‘

क्युवास ने कहा, ‘‘मैं वास्तव में खुश हूं. क्योंकि, मैं सत्र की अच्छी शुरुआत नहीं कर पाया था. मैं अपने जोड़ीदार के साथ यूरोपियन क्ले में पहला टूर्नामेंट जीतकर खुश हूं और मुझे फ्रेंच ओपन तक लय बरकरार रहने की उम्मीद है. ‘ बोपन्ना का युगल फाइनल का रिकॉर्ड अब 16-24 और मास्टर्स फाइनल 4-4 हो गया है. क्युवास की यह दूसरी मास्टर्स ट्रॉफी है. इससे पहले उन्होंने 2015 में डेविड मारेरो के साथ मिलकर रोम मास्टर्स का खिताब जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola