ePaper

पीवी सिंधु को ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन ने कहा, धन्यवाद

Updated at : 03 Apr 2017 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
पीवी सिंधु को ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन ने कहा, धन्यवाद

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज की चैंपियन पीवी सिंधु को उनकी जीत पर बधाई दी और अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए उनका धन्यवाद किया. बॉलीवुड सितारों ने सिंधु की सफलता पर ट्विटर पर अपनी खुशी व्यक्त की. रियो ओलंपिक में कैरोलिना मारिन से हारने […]

विज्ञापन

मुंबई : महानायक अमिताभ बच्चन और सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज की चैंपियन पीवी सिंधु को उनकी जीत पर बधाई दी और अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए उनका धन्यवाद किया. बॉलीवुड सितारों ने सिंधु की सफलता पर ट्विटर पर अपनी खुशी व्यक्त की. रियो ओलंपिक में कैरोलिना मारिन से हारने वाली सिंधु ने इस मुकाबले में उन्हें 21-19 और 21-16 से हराया.

बच्चन ने ट्वीट किया, ‘‘पीवी सिंधु ने इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीत लिया है….बहुत-बहुत धन्यवाद, ओलंपिक में हारने के बाद प्यारा सा बदला…..लेकिन यह अधिक विश्वसनीय है.’ शाहरुख ने लिखा, ‘‘पीवी सिंधु, इंडिया ओपन सुपर सीरिज का खिताब जीत गयी हैं. बधाई और हमें गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola