भाजपा संसदीय दल की बैठक में फुटबॉल लेकर पहुंचे खेल मंत्री विजय गोयल

नयी दिल्ली : दिल्ली में प्रधानमंत्री की अगुआई में आज भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक है. बैठक में सांसद पहुंच भी रहे हैं. इस बीच यहां एक अनोख दृश्य भी देखने को मिला. खेल मंत्री विजय गोयल जब बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे तो सभी उनको एक टक देखते ही रह […]
नयी दिल्ली : दिल्ली में प्रधानमंत्री की अगुआई में आज भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक है. बैठक में सांसद पहुंच भी रहे हैं. इस बीच यहां एक अनोख दृश्य भी देखने को मिला. खेल मंत्री विजय गोयल जब बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे तो सभी उनको एक टक देखते ही रह गये, क्योंकि उन्होंने जो किया ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था.
दरअसल केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल बैठक में अपने साथ फुटबॉल लेकर पहुंच गये. बैठक जिस हॉल में होना है वहां अंदर जाते हुए गोयल के हाथ मेंफुटबॉलथा. जिसे देखकर अन्य सांसद हैरान रह गये. गोयल फीफा अंडर-17 विश्व कप को प्रमोट करने के लिए अपने साथ फुटबॉल लेकर आये. गोयल के साथ नड्डा भी थे.
To promote FIFA-U17 World Cup, Sports Minister Vijay Goel comes to BJP Parliamentary party meet with a football pic.twitter.com/FOzzMx8isF
— ANI (@ANI) March 28, 2017
* कोलकाता में होगा अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल का फाइनल
28 अक्तूबर को अंडर-17 विश्व कप फुटबॉल के फाइनल की मेजबानी कोलकाता करेगा. नवी मुंबई और गुवाहाटी को इस प्रतिष्ठित फीफा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए चुना गया. भारत पहली बार फीफा टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है. 85,000 दर्शकों की क्षमतावाले विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन तीसरे स्थान के प्ले ऑफ मैच, प्रत्येक राउंड 16 का एक मैच और क्वार्टर फाइनल की मेजबानी करेगा. इसके अलावा इसमें ग्रुप एफ के छह मैच कराये जायेंगे. इस मैदान को छह से 28 अक्तूबर तक चलने वाले टूर्नामेंट के लिए करोड़ रुपये खर्च करके नया रूप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










