सबसे अधिक उम्र के नंबर एक खिलाड़ी बन सकते हैं फेडरर

मियामी : रोजर फेडरर के चोट से उबरने के बाद लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनके हमवतन स्विस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका को लगता है कि वह 35 साल की उम्र में टेनिस इतिहास के सबसे अधिक उम्र के नंबर एक खिलाडी बन सकते हैं. फेडरर ने रविवार को वावरिंका को हराकर इंडियन वेल्स का […]
मियामी : रोजर फेडरर के चोट से उबरने के बाद लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनके हमवतन स्विस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका को लगता है कि वह 35 साल की उम्र में टेनिस इतिहास के सबसे अधिक उम्र के नंबर एक खिलाडी बन सकते हैं. फेडरर ने रविवार को वावरिंका को हराकर इंडियन वेल्स का खिताब जीता.
यह आस्ट्रेलियाई ओपन की खिताबी जीत के बाद इस साल उनका दूसरा खिताब है. घुटने की चोट के कारण फेडरर लगभग छह महीने तक नहीं खेल पाये थे जिससे वह रैंकिंग में नीचे खिसक गये थे लेकिन अब वह छठे नंबर पर काबिज हो गये हैं. वावरिंका ने कहा कि फेडरर ने न सिर्फ अच्छी वापसी की बल्कि वह अलग अंदाज में खेल रहे हैं जिससे वह फिर से रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच सकते है.
उन्होंने कहा, ‘‘वह वास्तव में बहुत अच्छा खेल रहा है. वह पहले की तुलना में बेसलाइन के अधिक करीब से खेल रहा है. वह टाप स्पिन का अधिक उपयोग कर रहा है और बेहतर रिटर्न कर रहा है. निश्चित तौर पर वह नंबर एक बनने की दौड में है. उसने हाल में मास्टर्स फाइनल जीता. ” आंद्रे अगासी के नाम पर सबसे अधिक उम्र 33 साल में नंबर एक बनने का रिकार्ड है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




