आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में सेरेना विलियम्स की राह आसान नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2017 12:42 PM
मेलबर्न : छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स को आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कड़ा ड्रा दिया गया है जबकि मौजूदा चैंपियन एंजेलिक करबर को उनकी तुलना में आसान ड्रा मिला है. सोमवार से शुरु होने वाले टूर्नामेंट में 23वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए उतरने वाली सेरेना को शुरुआती दौर में ही विश्व की सातवें […]
मेलबर्न : छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स को आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में कड़ा ड्रा दिया गया है जबकि मौजूदा चैंपियन एंजेलिक करबर को उनकी तुलना में आसान ड्रा मिला है. सोमवार से शुरु होने वाले टूर्नामेंट में 23वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए उतरने वाली सेरेना को शुरुआती दौर में ही विश्व की सातवें नंबर की स्विस खिलाडी बेलिंडा बेनसिच से भिड़ना होगा.
पिछले साल करबर से शीर्ष रैंकिंग गंवाने वाली दूसरी वरीयता प्राप्त सेरना को इसके बाद चौथे दौर में ब्रिटेन की योहाना कोंटा और क्वार्टर फाइनल में स्लोवाकिया की छठी वरीय डोमिनिका सिबुलकोवा का सामना करना पड़ सकता है. सेमीफाइनल में उन्हें यूएस ओपन की विजेता कारोलिना पिलिसकोवा से भिड़ना पड सकता है. यूएस ओपन में पिलिसकोवा ने सेरेना को हराया था.
पिलिसकोवा को क्वार्टर फाइनल में एग्निस्का रादवांस्का से भिड़ना पड़ सकता है. विश्व की नंबर एक खिलाडी करबर का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में फ्रेंच ओपन चैंपियन और सातवीं वरीय गार्बाइन मुगुरुजा से हो सकता है. उन्हें पहले दौर में उक्रेन की लेसिया सुरेंको से भिड़ना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










