सेरेना विलियम्स ने रेड्डिट के सह-संस्थापक ऐलक्सिस ओहानियन से की सगाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2016 12:33 PM
टेनिस की रानी सेरेना विलियम्स ने रेड्डिट के सह-संस्थापक ऐलक्सिस ओहानियन से सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी सेरेना ने रेड्डिट की वेबसाइट पर खुद दी. सेरेना ने एक कविता के जरिये अपनी सगाई की घोषणा की. सेरेना और ओहानियन 2015 से डेटिंग कर रहे थे. हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लाइमलाइट में […]
टेनिस की रानी सेरेना विलियम्स ने रेड्डिट के सह-संस्थापक ऐलक्सिस ओहानियन से सगाई कर ली है. इस बात की जानकारी सेरेना ने रेड्डिट की वेबसाइट पर खुद दी. सेरेना ने एक कविता के जरिये अपनी सगाई की घोषणा की.
सेरेना और ओहानियन 2015 से डेटिंग कर रहे थे. हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को लाइमलाइट में ज्यादा नहीं लाया. हालांकि सेरेना अपनी तसवीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं.
ओहानियन ने अपने फेसबुक पेज पर इस सगाई की पुष्टि की है और सेरेना द्वारा रेड्डिट लिखे पोस्ट को शेयर किया है.
सेरेना विलियम्स टेनिस की दुनिया की रानी कही जाती हैं और उन्हें विश्व रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन प्राप्त है. उन्होंने रिकॉर्ड 22 ग्रैंड स्लैम जीता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










