रियो के ओलंपियनों को एक लाख एक हजार रुपये देंगे सलमान खान

नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को एक लाख एक हजार रुपये देने का अपना वादा निभाते हुए भारतीय ओलंपिक संघ से खिलाडियों का ब्यौरा मंगवाया है. इस साल रियो ओलंपिक में भारतीय दल के सद्भावना दूत रहे सलमान ने हर ओलंपियन को एक लाख […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले हर खिलाड़ी को एक लाख एक हजार रुपये देने का अपना वादा निभाते हुए भारतीय ओलंपिक संघ से खिलाडियों का ब्यौरा मंगवाया है. इस साल रियो ओलंपिक में भारतीय दल के सद्भावना दूत रहे सलमान ने हर ओलंपियन को एक लाख एक हजार रुपये देने का वादा किया था.
आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कहा ,‘‘ सलमान खान ने मुझे सोमवार को पत्र भेजा है जिसमें उन्हें रियो ओलंपिक में भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाने के लिये धन्यवाद दिया गया है. उन्होंने मुझसे रियो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाडियों का पेन नंबर भेजने को कहा है.”
मेहता ने कहा ,‘‘ उन्होंने कहा कि वह सभी को एक लाख एक हजार रुपये दूंगा. वह आईओए के मार्फत रियो ओलंपिक में भाग ले चुके सभी भारतीयों को चेक भेजेंगे. वह इतने बड़े सुपरस्टार है लेकिन उन्होंने प्रोटोकाल का अनुसरण किया. वह आईओए के मार्फत अपना काम कर रहे हैं. हमें बहुत खुशी है कि हमने उन्हें सद्भावना दूत बनाया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




