रुसी पहलवान डोप टेस्ट में फेल, योगेश्वर दत्त को मिला फायदा लंदन ओलंपिक का कांस्य रजत में बदला

Published at :30 Aug 2016 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
रुसी पहलवान डोप टेस्ट में फेल, योगेश्वर दत्त को मिला फायदा लंदन ओलंपिक का कांस्य रजत में बदला

नयी दिल्ली : भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त का लंदन ओलंपिक में जीता कांस्य पदक रजत में बदल गया जब दूसरे स्थान पर रहे रुस के दिवंगत बेसिक कुडुखोक को डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण पदक गंवाना पडा. योगेश्वर ने ट्वीट किया ,‘‘ मुझे आज सुबह ही पता चला कि मेरा ओलंपिक पदक अब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त का लंदन ओलंपिक में जीता कांस्य पदक रजत में बदल गया जब दूसरे स्थान पर रहे रुस के दिवंगत बेसिक कुडुखोक को डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण पदक गंवाना पडा. योगेश्वर ने ट्वीट किया ,‘‘ मुझे आज सुबह ही पता चला कि मेरा ओलंपिक पदक अब रजत में बदल गया है.

मैं यह पदक देशवासियों को समर्पित करता हूं.” रुसी एजेंसी फ्लोरेसलिंग डाट ओआरजी के मुताबिक चार बार के विश्व चैम्पियन और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता कुडुखोव को विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा कराये गए डोप टेस्ट में पाजीटिव पाया गया है. कुडुखोव की 2013 में रुस में एक कार दुर्घटना में मौत हो गयी थी.

योगेश्वर ने लंदन ओलंपिक 2012 में पुरुषों के 60 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था. रियो ओलंपिक में पुरुषों के 65 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में पहले दौर में ही बाहर हुए योगेश्वर लंदन में कुडुखोव से प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए थे लेकिन रुसी पहलवान के फाइनल में पहुंचने के बाद उन्हें रेपेचेज खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने कांस्य पदक जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola