ePaper

तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री ने सिंधू को नया कोच मुहैया कराने की पेशकश, विवाद

Updated at : 23 Aug 2016 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री ने सिंधू को नया कोच मुहैया कराने की पेशकश, विवाद

हैदराबाद : तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने नया विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कथित रुप से कहा कि राज्य सरकार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को नया कोच मुहैया कराएगी जिससे कि वह और बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उनके कार्यालय ने हालांकि बाद में बयान जारी करके कहा कि उनके बयान […]

विज्ञापन

हैदराबाद : तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने नया विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने कथित रुप से कहा कि राज्य सरकार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को नया कोच मुहैया कराएगी जिससे कि वह और बेहतर प्रदर्शन कर सकें. उनके कार्यालय ने हालांकि बाद में बयान जारी करके कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया.

इलेक्ट्रानिक मीडिया में अली के हवाले से कहा गया, ‘‘तेलंगाना की हमारी बेटी ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है. आगे बढ़ने के लिए हम सिंधू को काफी अच्छा कोच देना चाहते हैं. उनके (मौजूदा) कोच (पुलेला गोपीचंद) भी काफी अच्छे हैं लेकिन इसके अतिरिक्त यह होगा. हमें यकीन है कि वह स्वर्ण पदक लेकर आएगी.” अली का यह कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई लोगों ने इसे पूर्व आल इंग्लैंड चैम्पियन गोपीचंद का ‘अपमान’ माना. गोपीचंद यहां गचीबाउली में अकादमी चलाते हैं जहां सिंधू ट्रेनिंग करती है.
अली के कार्यालय ने स्पष्ट करते हुए कहा, ‘‘यह सामान्य बयान था और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. उनके कहने का मतलब था कि तेलंगाना के खिलाडियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय कोच होने चाहिए. गोपीचंद के खिलाफ उन्होंने कुछ नहीं कहा.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola