प्रो कबड्डी : जयपुर पिंक पैंथर्स ने दबंग दिल्ली को हराया

मुंबई : जयपुर पिंक पैंथर्स को दबंग दिल्ली से कड़ी चुनौती मिली लेकिन आखिर में वह स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के मैच में आज यहां 24-22 से जीत दर्ज करने में सफल रहा. जयपुर की टीम ने सातवें मिनट में बढ़त बना ली और इसके बाद लगातार अच्छा खेल दिखाया. इस जीत से उसके […]
मुंबई : जयपुर पिंक पैंथर्स को दबंग दिल्ली से कड़ी चुनौती मिली लेकिन आखिर में वह स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग के मैच में आज यहां 24-22 से जीत दर्ज करने में सफल रहा. जयपुर की टीम ने सातवें मिनट में बढ़त बना ली और इसके बाद लगातार अच्छा खेल दिखाया.
इस जीत से उसके 12 मैचों में 42 अंक हो गये हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है. मध्यांतर तक जयपुर 14-11 से आगे था. उसे आखिरी क्षणों में दिल्ली से कड़ी चुनौती मिली. जब एक मिनट बचा था तब जयपुर 22-21 से आगे था लेकिन अजय कुमार की सफल रेड से वह इसमें बढ़ोतरी करने में सफल रहा. दिल्ली आठ टीमों में सातवें स्थान है. उसके दस मैचों में 21 अंक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




