ePaper

शाहरुख-सलमान करेंगे सानिया मिर्जा की आत्मकथा का विमोचन

Updated at : 12 Jul 2016 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख-सलमान करेंगे सानिया मिर्जा की आत्मकथा का विमोचन

हैदराबाद : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘ एस अगेंस्ट आड्स’ का कल यहां विमोचन करेंगे. किताब पिछले सप्ताह लांच की गई थी जिसमें सानिया के जीवन के तमाम अहम घटनाक्रमों और उसकी उपलब्धियों का जिक्र है. सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा ,‘‘ किताब लिखने का इरादा उसका […]

विज्ञापन

हैदराबाद : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘ एस अगेंस्ट आड्स’ का कल यहां विमोचन करेंगे. किताब पिछले सप्ताह लांच की गई थी जिसमें सानिया के जीवन के तमाम अहम घटनाक्रमों और उसकी उपलब्धियों का जिक्र है.

सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने कहा ,‘‘ किताब लिखने का इरादा उसका था और इसे पूरा करने में पांच साल लगे.’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह उसकी किताब है और अब तक उसके जीवन के घटनाक्रमों का इसमें जिक्र है. इसमें उसके जीवन से जुडे विवादों को भी छुआ गया है.’ हार्पर कोलिंस द्वारा प्रकाशित ‘एस अगेंस्ट आड्स’ जल्दी ही मुंबई समेत विभिन्न शहरों में लांच की जायेगी. मुंबई में सलमान खान इसका विमोचन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola