रियो के लिए हॉकी टीम में चुनी गयी झारखण्ड की निक्‍की प्रधान

Published at :12 Jul 2016 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
रियो के लिए हॉकी टीम में चुनी गयी झारखण्ड की निक्‍की प्रधान

रांची : अगले महीने से शुरू होने वाले रियो ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की घोषणा आज हॉकी इंडिया ने कर दी. जिसमें बड़े बदलाव करते हुए पुरुष और महिला दोनों ही टीम के कप्तान को बदल दिया गया है. सरदार सिंह की जगह अब पी श्रीजेश टीम इंडिया की कमान […]

विज्ञापन

रांची : अगले महीने से शुरू होने वाले रियो ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की घोषणा आज हॉकी इंडिया ने कर दी. जिसमें बड़े बदलाव करते हुए पुरुष और महिला दोनों ही टीम के कप्तान को बदल दिया गया है. सरदार सिंह की जगह अब पी श्रीजेश टीम इंडिया की कमान संभालेंगे और महिला टीम की कमान सुशीला चानू को सौंप दी गयी है.

महिला टीम में झारखंड की खिलाड़ी को भी जगह मिली है. खूंटी जिला की निक्की प्रधान का सेलेक्शन भारतीय महिला हॉकी टीम में रियो ओलिंपिक के लिए हुआ. निक्‍की के चयन से पूरे राज्‍य में और हॉकी संघ में खुशी की लहर है. संघ के अध्‍यक्ष भोला सिंह और टीम के अन्‍य सदस्‍यों ने निक्‍की को रियो के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

* एन एस टी सी बरियातू में ली है कोचिंग

रियो ओलंपिक जा रही टीम इंडिया में चुनी गयीं निक्‍की प्रधान खूंटी जिला के एक गांव से आती हैं. उन्‍होंने 2005 में एन एस टी सी बरियातू में हॉकी की कोचिंग ली है. उन्‍होंने वहां हॉकी कोच फुलकेरिया नाग से कोचिंग की और आज यहां तक पहुंची हैं.

* रांची रेलवे में कार्यरत हैं निक्‍की

महिला हॉकी खिलाड़ी निक्‍की प्रधान रांची रेलवे में कार्यरत हैं. उनकी नौकरी खेल कोटे से हुई. निक्‍की 2013 से रांची रेलवे में काम कर रही हैं.

* झारखंड से ओलंपिक खेलने वाली पहली महिला होंगी निक्‍की प्रधान

निक्‍की प्रधान का चयन रियो जा रही महिला टीम में होने से राज्‍य का मान बढ़ा है. निक्‍की झारखंड की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिसे ओलंपिक में जाने का मौका मिला है. हालांकि इनसे पहले और भी चार खिलाड़ी हैं जिन्‍होंने ओलंपिक में राज्‍य का नाम रोशन किया है. इससे पहले स्व. जयपाल सिंह मुंडा, सिलबानुस डुंगडुंग, अजीत लकड़ा और मनोहर टोपनोओलंपिक में खेल चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola