शारापोवा रियो ओलंपिक से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2016 5:37 PM
लुसाने : खेल पंचाट ने आज कहा कि उसने मारिया शारापोवा पर लगे दो साल के प्रतिबंध पर अपना फैसला दो महीने के लिए सितंबर तक टाल दिया है जिससे यह टेनिस सुपरस्टार रियो ओलंपिक से बाहर हो गयी है. टेनिस के सबसे बड़े नामों में शामिल 29 साल की रूस की स्टार खिलाडी शारापोवा […]
लुसाने : खेल पंचाट ने आज कहा कि उसने मारिया शारापोवा पर लगे दो साल के प्रतिबंध पर अपना फैसला दो महीने के लिए सितंबर तक टाल दिया है जिससे यह टेनिस सुपरस्टार रियो ओलंपिक से बाहर हो गयी है. टेनिस के सबसे बड़े नामों में शामिल 29 साल की रूस की स्टार खिलाडी शारापोवा जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान प्रतिबंधित मेलडोनियम के सेवन की दोषी पाई गई थी जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा था.
खेल पंचाट ने कहा कि फैसला 19 सितंबर तक आने की उम्मीद है.शुरुआत में अपील पर फैसला 18 जुलाई को आने की उम्मीद थी और अगर फैसला अनुकूल आता तो शारापोवा को रियो ओलंपिक में रुस की टेनिस टीम की अगुआई करने की उम्मीद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










