वीनस बाहर, सेरेना विंबलडन के फाइनल में

लंदन : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने आज यहां गैरवरीय रुसी खिलाड़ी इलेना वेसनिना को केवल 48 मिनट में करारी शिकस्त देकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी. ओपन युगल में 22 ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकार्ड की बराबरी करने की कवायद में लगी इस 34 […]
लंदन : दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने आज यहां गैरवरीय रुसी खिलाड़ी इलेना वेसनिना को केवल 48 मिनट में करारी शिकस्त देकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी. ओपन युगल में 22 ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकार्ड की बराबरी करने की कवायद में लगी इस 34 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी ने अपनी 50वीं रैकिंग की प्रतिद्वंद्वी को 6-2, 6-0 से हराया.
जबकी बड़ी बहन वीनसदूसरा सेमीफाइनल में जर्मनी की एंजेलिक केरबर से हारकर विंबलडन से बाहर हो गयीं हैं. अब सेरेना और केरबर के बीच खिताबी भिड़ंत होगा. केरबर ने वीनस को 6-4 और 6-4 से मात दी. अपना 32वां ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल खेल रही सेरेना ने सेंटर कोर्ट पर अपनी प्रतिद्वंद्वी वेसनिना पर शुरू से ही हावी हो गयी. तब प्रिंस विलियम की पत्नी केट भी रायल बाक्स से उनका मैच देख रही थी.
अमेरिकी खिलाड़ी ने 11 ऐस और 28 विनर्स जमाये और अपनी तरफ से केवल सात गलतियां की. उन्होंने पांच बार वेसनिना की सर्विस तोड़ी और 28वीं बार ग्रैंडस्लैम फाइनल में जगह बनायी. सेरेना ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं. मैं वास्तव में आज पूरी तरह से एकाग्र होकर खेली. इससे पहले हमने कुछ कड़े मैच खेले थे और मैं जानती थी कि इस कोर्ट पर भी वह हावी हो सकती है.
मैच आसान नहीं था. आपको हर अंक के लिये जूझना पड़ता है.’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यहां फाइनल में पहुंच गयी हूं. इस साल अभी तक मैं कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीत पायी और इसलिए यहां जीतने के लिये प्रतिबद्ध हूं. ‘
सेरेना ऑस्ट्रेलियाई ओपन में केरबर और फ्रेंच ओपन में गर्बाइन मुगुरुजा से हार गयी थी. सेरेना ने 29 वर्षीय रुसी खिलाड़ी वेसनिना पर शुरू में ही 4-0 की बढत हासिल कर ली थी. वेसनिना ने इसके बाद दो अंक बनाये लेकिन सेरेना ने सातवें ऐस से 28 मिनट में सेट अपने नाम कर दिया. दूसरा सेट तो केवल 20 मिनट में ही सेरेना ने अपने नाम करके मैच जीत लिया. उन्होंने पहले, तीसरे और पांचवें गेम में ब्रेक प्वाइंट लिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




