विंबलडन : संघर्षपूर्ण जीत से सेमीफाइनल में पहुंचे मर्रे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2016 1:18 PM
लंदन : ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मर्रे ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को 7-6, 6-1, 3-6, 4-6, 6-1 से हराकर सातवीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. दूसरी वरीयता प्राप्त और 2013 के चैंपियन मर्रे को फाइनल में जगह बनाने के लिए अब शुक्रवार को […]
लंदन : ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मर्रे ने पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा को 7-6, 6-1, 3-6, 4-6, 6-1 से हराकर सातवीं बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. दूसरी वरीयता प्राप्त और 2013 के चैंपियन मर्रे को फाइनल में जगह बनाने के लिए अब शुक्रवार को टामस बर्डिच से भिड़ना होगा जो उनका ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में 20वां सेमीफाइनल होगा.
चेक गणराज्य के दसवीं वरीयता प्राप्त बर्डिच ने फ्रांस के 32वीं वरीय लुकास पोइली को 7-6, 6-3, 6-2 से हराया. यह 29 वर्षीय मर्रे की 12वें वरीय सोंगा के खिलाफ 15 मैचों में 13वीं और ग्रास कोर्ट पर करियर की 100वीं जीत है. मर्रे को भी इस जीत के लिए रोजर फेडरर की तरह जूझना पड़ा जिन्होंने इससे पहले सेंटर कोर्ट पर ही दो सेट से पिछड़ने के बाद मारिन सिलिच को हराया था. मर्रे ने पहले दो सेट में अच्छा खेल दिखाया लेकिन अचानक ही उनकी लय बिगड़ गयी और उन्होंने सोंगा को वापसी का मौका दिया.
लेकिन निर्णायक सेट में मर्रे ने फिर से अच्छा खेल दिखाया और आखिर में दर्शकों के अपार समर्थन के बीच अंतिम चार में अपनी जगह सुनिश्चित की. विंबलडन पुरुष एकल में दूसरा सेमीफाइनल फेडरर और कनाडा के छठी वरीयता प्राप्त मिलोस राओनिक के बीच खेला जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










