ePaper

विजेंदर के खिताबी मुकाबले का हिस्सा होंगी मैरीकोम

Updated at : 01 Jul 2016 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
विजेंदर के खिताबी मुकाबले का हिस्सा होंगी मैरीकोम

नयी दिल्ली : पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरीकोम विजेंदर सिंह के 16 जुलाई को यहां होने वाले डब्ल्यूबीओ सुपर मिडलवेट एशिया प्रशांत चैम्पियनशिप खिताबी मुकाबले का हिस्सा होंगी. मैरीकोम इस दौरान अपनी मुक्केबाजी फाउंडेशन के लिए विजेंदर के अंडरकार्ड में विशेष बाउट का आयोजन करेंगी. इस बाउट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरीकोम विजेंदर सिंह के 16 जुलाई को यहां होने वाले डब्ल्यूबीओ सुपर मिडलवेट एशिया प्रशांत चैम्पियनशिप खिताबी मुकाबले का हिस्सा होंगी.

मैरीकोम इस दौरान अपनी मुक्केबाजी फाउंडेशन के लिए विजेंदर के अंडरकार्ड में विशेष बाउट का आयोजन करेंगी. इस बाउट में उनके फाउंडेशन की दो महिला मुक्केबाज तीन दौर के मुकाबले में हिस्सा लेंगी.

मैरीकोम के जुड़ने का स्वागत करते हुए विजेंदर ने कहा, ‘‘मैं अपनी बहन मैरीकोम का मेरे खिताबी मुकाबले का हिस्सा बनने पर स्वागत करता हूं. मुझे यकीन है कि मुक्केबाजी प्रशंसकों को मैरीकोम फाउंडेशन की महिला मुक्केबाजों की अंडरकार्ड बाउट देखने में मजा आएगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola