यूरो 2016 : बेल्जियम ने अंतिम 16 में प्रवेश किया

नाइस (फ्रांस) : रोमा के मिडफील्डर राद्जा नैनगोलान के अंत में किये गये गोल की बदौलत बेल्जियम ने स्वीडन को 1-0 से शिकस्त देकर यूरो 2016 फुटबॉल चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में प्रवेश किया. इस परिणाम से सुपरस्टार ज्लाटन इब्राहिमोविच हार के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहेंगे. नैनगोलान ने ईडन हजार्ड के क्रास […]
नाइस (फ्रांस) : रोमा के मिडफील्डर राद्जा नैनगोलान के अंत में किये गये गोल की बदौलत बेल्जियम ने स्वीडन को 1-0 से शिकस्त देकर यूरो 2016 फुटबॉल चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में प्रवेश किया. इस परिणाम से सुपरस्टार ज्लाटन इब्राहिमोविच हार के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहेंगे. नैनगोलान ने ईडन हजार्ड के क्रास पर 82वें मिनट में गोल किया, जिससे टीम नाकआउट चरण में पहुंची.
बेल्जियम की टीम अब 26 जून को हंगरी से भिड़ेगी. स्वीडन इस तरह ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा. दोनों टीमों के सामने कड़ी चुनौती थी क्योंकि जो टीम हारती, वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाती. इससे दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










