ePaper

अंजू के त्यागपत्र से केरल के खेल मंत्री ‘खुश''

Updated at : 22 Jun 2016 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
अंजू के त्यागपत्र से केरल के खेल मंत्री ‘खुश''

तिरुवनन्तपुरम : केरल के खेल मंत्री ई पी जयराजन ने ओलंपियन अंजू बाबी जार्ज के राज्य की खेल परिषद के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने पर खुशी व्यक्त की. मंत्री ने इस महीने के शुरू में अंजू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे जिससे क्षुब्ध होकर इस एथलीट ने आज अपने पद से इस्तीफा दे […]

विज्ञापन

तिरुवनन्तपुरम : केरल के खेल मंत्री ई पी जयराजन ने ओलंपियन अंजू बाबी जार्ज के राज्य की खेल परिषद के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने पर खुशी व्यक्त की. मंत्री ने इस महीने के शुरू में अंजू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे जिससे क्षुब्ध होकर इस एथलीट ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

मंत्री से जब लंबी कूद की इस स्टार एथलीट के त्यागपत्र पर प्रतिक्रिया देने के लिये कहा गया, उन्होंने कहा, ‘‘उसने इस्तीफा दे दिया है मैं बहुत खुश हूं. अच्छा हुआ. मैंने कभी उसे त्यागपत्र देने के लिये नहीं कहा और उसे बाहर करने की कोशिश नहीं की. मैंने किसी से उसे पद से हटाने के लिये भी नहीं कहा था. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola