यूरो 2016 : रुस को 3-0 से हराकर वेल्स अंतिम 16 में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तोलोस (फ्रांस) : गेरेथ बेल के तीन मैचों में तीसरे गोल की बदौलत वेल्स ने यहां रुस को 3-0 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए यूरो 2016 फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाई. बेल के अलावा आरोन रामसे और नील टेलर ने भी विजेता टीम की ओर से पहले हाफ […]
विज्ञापन
तोलोस (फ्रांस) : गेरेथ बेल के तीन मैचों में तीसरे गोल की बदौलत वेल्स ने यहां रुस को 3-0 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए यूरो 2016 फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम 16 में जगह बनाई. बेल के अलावा आरोन रामसे और नील टेलर ने भी विजेता टीम की ओर से पहले हाफ में गोल दागे. बेल ने दूसरे हाफ में गोल किया.
इस हार के साथ रुस की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई. बेल से पहले यूरोपीय चैम्पियनशिप में पिछली बार तीनों पूल मैचों में गोल करने की उपलब्धि चेक गणराज्य के मिलान बारोस और नीदरलैंड के रुड वान निसेलराय ने हासिल की थी. इन दोनों ने यह कारनामा यूरो 2004 के दौरान किया था. ग्रुप के एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने स्लोवाकिया से गोल रहित ड्रॉ खेला जिससे वेल्स की टीम शीर्ष पर रही और अपना अंतिम 16 मुकाबला पेरिस में खेलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










