यूरो कप : जर्मनी ने ड्रा खेला, इंग्लैंड जीता, उक्रेन बाहर

Published at :17 Jun 2016 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
यूरो कप : जर्मनी ने ड्रा खेला, इंग्लैंड जीता, उक्रेन बाहर

पेरिस : जर्मनी ने पहला गोलरहित ड्रा खेला जबकि इंग्लैंड ने जीत की राह पर वापसी की और उक्रेन यूरोपीय फुटबाल चैम्पियनशिप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गयी. दो साल पहले ब्राजील में विश्व चैम्पियन बनी जर्मन टीम को पोलैंड ने ग्रुप सी के मैच में गोलरहित ड्रा पर रोका. वहीं इंग्लैंड ने […]

विज्ञापन

पेरिस : जर्मनी ने पहला गोलरहित ड्रा खेला जबकि इंग्लैंड ने जीत की राह पर वापसी की और उक्रेन यूरोपीय फुटबाल चैम्पियनशिप से बाहर होने वाली पहली टीम बन गयी. दो साल पहले ब्राजील में विश्व चैम्पियन बनी जर्मन टीम को पोलैंड ने ग्रुप सी के मैच में गोलरहित ड्रा पर रोका. वहीं इंग्लैंड ने वेल्स को 2 . 1 से हराया.

वेल्स के लिए जेरेथ बेल ने फ्रीकिक पर गोल किया जबकि इंग्लैंड के लिए जैमी वार्डी और डेनियल स्टरिज ने गोल किये. उत्तरी आयरलैंड ने एक अन्य मैच में उक्रेन को 2 – 0 से हराकर 34 साल में टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की. इसके साथ ही उक्रेन नाकआउट चरण से ही बाहर होने वाली पहली टीम बन गयी.

इस जीत के दौरान उत्तरी आयरलैंड के एक प्रशंसक की स्टेडियम में मौत हो गई. आयरिश फुटबाल संघ के मुख्य कार्यकारी पैट्रिक नेलसन ने कहा ,‘‘ उस प्रशंसक की मौत स्टेडियम में मैच देखने के दौरान हुई.’ ग्रुप ई के मुकाबले में आज इटली का सामना स्वीडन से होगा जबकि ग्रुप डी में चेक गणराज्य की टक्कर क्रोएशिया से और गत चैम्पियन स्पेन की भिडंत तुर्की से होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola