ePaper

साइना और श्रीकांत ने किया बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दो पायदान का सुधार

Updated at : 16 Jun 2016 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
साइना और श्रीकांत ने किया बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दो पायदान का सुधार

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बूते शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दो पायदान की छलांग से दुनिया के छठे स्थान पर पहुंच गयी हैं. हैदराबाद की 26 वर्षीय साइना ने पिछले रविवार को सत्र का अपना पहला खिताब ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बूते शीर्ष भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में दो पायदान की छलांग से दुनिया के छठे स्थान पर पहुंच गयी हैं. हैदराबाद की 26 वर्षीय साइना ने पिछले रविवार को सत्र का अपना पहला खिताब ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था. अब उनके 75,369 अंक हो गये हैं.

पुरुष एकल में किदाम्बी श्रीकांत सिडनी में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, उन्होंने भी दो स्थान का सुधार किया है जिससे वह 52,086 अंक से दुनिया के 11वें नंबर पर पहुंच गये हैं. पीवी सिंधू 10वें स्थान पर कायम हैं जबकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में नहीं खेलने वाले अजय जयराम तीन पायदान के नुकसान से 24वें स्थान पर पहुंच गये हैं.
एच एस प्रणय चोट से उबर रहे हैं, वह भी चार पायदान गंवाकर 28वें स्थान पर खिसक गये हैं. पुरुष युगल में रियो जाने वाले मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी एक पायदान गंवाकर 21वें नंबर पर खिसक गये हैं जबकि ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी भी खिसककर 16वें नंबर पर पहुंच गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola