ePaper

कोपा अमेरिका : अर्जेंटीना ने बोलिविया को 3-0 से हराया

Updated at : 15 Jun 2016 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
कोपा अमेरिका  : अर्जेंटीना ने बोलिविया को 3-0 से हराया

सीएटल : खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना ने बोलिविया को 3-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. हाफटाइम पर लियोनेल मेस्सी के मैदान पर उतरने से पहले ही एरिक लामेला, एजेकील लावेजी और बाकी खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने बढ़त बना ली थी. लामेला […]

विज्ञापन

सीएटल : खिताब की प्रबल दावेदार अर्जेंटीना ने बोलिविया को 3-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. हाफटाइम पर लियोनेल मेस्सी के मैदान पर उतरने से पहले ही एरिक लामेला, एजेकील लावेजी और बाकी खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने बढ़त बना ली थी.

लामेला और लावेजी ने पहले हाफ में दो मिनट के भीतर गोल किये जबकि तीसरा गोल विक्टर कुएत्सा ने दागा. मेस्सी दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे जो 22 मई को सेविला के खिलाफ कोपा डेल रे फाइनल में 2-0 से मिली जीत के बाद पहली बार इतना लंबे समय खेले हैं. इस बीच उनकी कमर में तकलीफ थी, स्पेन में कर चोरी के मामले में कोर्ट में गए और पिछले सप्ताह पनामा के खिलाफ 5-0 से मिली जीत में हैट्रिक लगाई. अर्जेंटीना अब क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला से खेलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola