पेरु से हारकर ब्राजील कोपा अमेरिका से बाहर

Published at :13 Jun 2016 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
पेरु से हारकर ब्राजील कोपा अमेरिका से बाहर

फाक्सबोरो : कोपा अमेरिका फुटबॉल उस समय विवादों से घिर गया जब रैफरी की गलती के कारण ब्राजील पेरु के हाथों 1-0 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया. यह हार 1987 के बाद ब्राजील का सबसे खराब प्रदर्शन है जब आखिरी बार वह ग्रुप चरण से आगे नहीं जा सका था. ब्राजील को क्वार्टर […]

विज्ञापन

फाक्सबोरो : कोपा अमेरिका फुटबॉल उस समय विवादों से घिर गया जब रैफरी की गलती के कारण ब्राजील पेरु के हाथों 1-0 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया. यह हार 1987 के बाद ब्राजील का सबसे खराब प्रदर्शन है जब आखिरी बार वह ग्रुप चरण से आगे नहीं जा सका था.

ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिये ड्रा की जरुरत थी और हूटर से 15 मिनट पहले तक वह इसकी ओर बढ़ता दिख रहा था लेकिन राउल रुइदियाज ने एंडी पोलो के क्रास पर पेरु के लिये गोल दाग दिया. ऐसा लग रहा था कि उसने गोल करने में हाथ का इस्तेमाल किया लेकिन उरुग्वे के रैफरी आंदे्रस कुन्हा ने गोल का इशारा किया.

ब्राजील के खिलाडियों ने इसका विरोध किया लेकिन चौथे अधिकारी से सलाह के बाद भी रैफरी ने गोल बरकरार रखा. कैमरे के अनेक कोणों से साफ दिख रहा था कि आंद्रेस ने गोल के दौरान अपने हाथ का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola