बोल्ट ने 9.88 सेकंड के साथ किंगस्टन रेस जीती

किंगस्टन : जमैका के उसेन बोल्ट ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 9.88 सेकंड का समय निकालकर रेसर्स ग्रां प्री एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर की दौड़ जीती जो इस साल दुनिया में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. बोल्ट ने कहा ,‘‘ यह परफेक्ट रेस नहीं थी लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं जीता और […]
किंगस्टन : जमैका के उसेन बोल्ट ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 9.88 सेकंड का समय निकालकर रेसर्स ग्रां प्री एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर की दौड़ जीती जो इस साल दुनिया में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
बोल्ट ने कहा ,‘‘ यह परफेक्ट रेस नहीं थी लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं जीता और चोटमुक्त रहा.” निकेल एश्मीएडे और योहान ब्लैक ने 9.94 सेकंड का समय निकाला जबकि असाफा पावेल ने 9.98 सेकंड में रेस पूरी की. इस साल सबसे तेज समय फ्रांस के जिम्मी विकाउत ने निकाला जिन्होंने सात जून को मांट्रियल में 9.86 सेकंड का समय निकाला था.
विश्व और ओलंपिक चैम्पियन शैली अन फ्रेसर प्रायस ने महिलाओं की 100 मीटर रेस 11.09 सेकंड का समय निकालकर जीती. अमेरिका की बारबरा पियरे दूसरे और त्रिनिदाद टोबैगो की कैली अन बापटिस्टे तीसरे स्थान पर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










