साइना क्वार्टर फाइनल में, ज्वाला-अश्विनी और मुन-सुमित की जोड़ी हारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2016 7:48 PM

विज्ञापन

जकार्ता : दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सीधे गेम में स्थानीय खिलाड़ी फित्रियानी फित्रियानी को हराकर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन अन्य भारतीय खिलाडियों को शिकस्त का सामना करना पड़ा. तीन बार की चैम्पियन साइना ने महिला एकल के दूसरे दौर में दुनिया की 53वें […]

विज्ञापन

जकार्ता : दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सीधे गेम में स्थानीय खिलाड़ी फित्रियानी फित्रियानी को हराकर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन अन्य भारतीय खिलाडियों को शिकस्त का सामना करना पड़ा. तीन बार की चैम्पियन साइना ने महिला एकल के दूसरे दौर में दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी को 32 मिनट में 21-11, 21-10 से हराया.

वर्ष 2009, 2010 और 2012 में खिताब जीतने वाली आठवीं वरीय साइना को क्वार्टर फाइनल में स्पेन की शीर्ष वरीय कैरोलिना मारिन से भिड़ना पड़ सकता है. रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा तथा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को भी शिकस्त का सामना करना पड़ा. राष्ट्रमंडल खेल 2010 की चैम्पियन ज्वाला और अश्विनी की जोड़ी को हुआंग याकियोंग और तांग जिन्हुआ की चीन की जोड़ी के खिलाफ महिला युगल मैच में 9-21, 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola