पूर्व कबड्डी खिलाड़ियों ने जांच की मांग की

Published at :16 Jul 2013 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व कबड्डी खिलाड़ियों ने जांच की मांग की

नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने खेल मंत्री जितेंद्र सिंह से अपील की कि वह एमेच्योर भारतीय कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) पर इसके अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहौलत के कथित ‘कब्जे’ के आरोपों की तुरंत जांच करे. अर्जुन पुरस्कार विजेता अशान कुमार ने आरोप लगाया कि गहलौत गैरकानूनी तरीके से जयपुर में आज वार्षिक आम बैठक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने खेल मंत्री जितेंद्र सिंह से अपील की कि वह एमेच्योर भारतीय कबड्डी महासंघ (एकेएफआई) पर इसके अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहौलत के कथित ‘कब्जे’ के आरोपों की तुरंत जांच करे.

अर्जुन पुरस्कार विजेता अशान कुमार ने आरोप लगाया कि गहलौत गैरकानूनी तरीके से जयपुर में आज वार्षिक आम बैठक और पदाधिकारियों के चुनाव के दौरान अपनी पत्नी मृदुल भदौरिया का महासंघ के प्रमुख पद पर चुनाव कराने में सफल रहे.

कुमार ने बयान में कहा, ‘‘गैरकानूनी वार्षिक आम बैठक और एकेएफआई के पदाधिकारियों का 2013 -2017 कार्यकाल के लिए चुनाव आज जयपुर में गैरकानूनी तरीके से हुआ. महासंघ के प्रमुख जनार्दन सिंह गहलौत पिछले 21 साल से महासंघ के अध्यक्ष हैं.’’ आज होने वाले चुनाव के खिलाफ कुमार ने दिल्ली उच्च न्यायालय की शरण ली थी. अदालत ने 17 मई को महासंघ को निर्देश दिया था कि चुनाव के नतीजों की वैधता उसके फैसले पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola