सानिया और हिंगिस इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के पहले दौर में जीते इंडियन वेल्स

Published at :12 Mar 2016 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया और हिंगिस इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के पहले दौर में जीते इंडियन वेल्स

सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने यहां बीएनपी पराबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में कैसी डेलाक्वा और समंथा स्टोसुर की जोडी को हराया. भारत और स्विट्जरलैंड की शीर्ष वरीय जोडी ने 6844139 डालर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के पहले दौर में सिर्फ 68 मिनट में 6-3 7-5 से जीत दर्ज की. सानिया और […]

विज्ञापन

सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने यहां बीएनपी पराबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में कैसी डेलाक्वा और समंथा स्टोसुर की जोडी को हराया.

भारत और स्विट्जरलैंड की शीर्ष वरीय जोडी ने 6844139 डालर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के पहले दौर में सिर्फ 68 मिनट में 6-3 7-5 से जीत दर्ज की. सानिया और हिंगिस ने कडे मुकाबले में छह में से चार ब्रेक प्वाइंट बचाए और पांच बार विरोधी जोडी की सर्विस तोडी.
भारत और स्विट्जरलैंड की यह जोडी अगले दौर में स्थानीय खिलाडी वानिया किंग और रुस की अला कुद्रेयत्सेवा की जोडी से भिडेगी जिन्होंने जर्मनी की अना लेना ग्रोएनफेल्ड और चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्राइकोवा की जोडी को 4-6 6-3 10-5 से हराया. पुरुष युगल में रोहन बोपन्न और रोमानिया के उनके जोडीदार फ्लोरिन मर्जिया को 7037595 डालर इनामी प्रतियोगिता के पहले दौर में फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज की स्पेन की जोडी से भिडना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola