इस साल विजेंदर के पेशवर मुकाबलों का प्रसारण करेगा स्टार स्पोर्ट्स
Updated at : 10 Mar 2016 6:21 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : स्टार स्पोर्ट्स ने भारतीय स्टार विजेंदर सिंह के इस साल होने वाले सभी पेशेवर मुकाबलों के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘स्टार स्पोर्ट्स ने आईओएस बाक्सिंग प्रमोशंस और ब्रिटेन के उनके साझेदार क्वीन्सबैरी प्रमोशंस से विजेंदर के मुकाबलों के प्रसारण अधिकार के अलावा भारत में पेशेवर मुक्केबाजी के […]
विज्ञापन
मुंबई : स्टार स्पोर्ट्स ने भारतीय स्टार विजेंदर सिंह के इस साल होने वाले सभी पेशेवर मुकाबलों के प्रसारण अधिकार हासिल कर लिए हैं. प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘स्टार स्पोर्ट्स ने आईओएस बाक्सिंग प्रमोशंस और ब्रिटेन के उनके साझेदार क्वीन्सबैरी प्रमोशंस से विजेंदर के मुकाबलों के प्रसारण अधिकार के अलावा भारत में पेशेवर मुक्केबाजी के प्रचार और विकास के अधिकार हासिल किए हैं.”
भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज और दुनिया के पूर्व नंबर एक विजेंदर ने पिछले साल पेशेवर करियर की शानदार शुरुआत करते हुए अब तक अपने तीनों मुकाबले जीते हैं. उन्हें इस साल अपना पहला मुकाबला लीवरपूल में 12 मार्च को खेलना है. इस साल विजेंदर के पहले मुकाबले का टेलीविजन पर प्रसारण भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 30 मिनट के बाद से किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




