फ्रैंक बैकनबाउर पर 7050 डालर का जुर्माना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Feb 2016 10:56 PM (IST)
विज्ञापन

ज्यूरिख : फीफा आचार समिति ने विश्व कप की मेजबानी सौंपने से जुड़े माइकल गर्सिया मामले में सहयोग करने से इन्कार करने पर फ्रैंक बैकनबाउर पर जुर्माना लगाया है और उन्हें चेतावनी दी है. विश्व फुटबॉल संस्था की आचार समिति ने आज कहा कि बैकनबाउर ने 2018 और 2022 विश्व कप की जांच में ‘सहयोग […]
विज्ञापन
ज्यूरिख : फीफा आचार समिति ने विश्व कप की मेजबानी सौंपने से जुड़े माइकल गर्सिया मामले में सहयोग करने से इन्कार करने पर फ्रैंक बैकनबाउर पर जुर्माना लगाया है और उन्हें चेतावनी दी है.
विश्व फुटबॉल संस्था की आचार समिति ने आज कहा कि बैकनबाउर ने 2018 और 2022 विश्व कप की जांच में ‘सहयोग करने के लगातार आग्रह के बावजूद’ ऐसा नहीं किया. उन पर 7000 स्विस फ्रैंक (लगभग 7050 डालर) का जुर्माना किया गया है. आचार समिति के जज ने बयान में कहा, ‘‘बैकनबाउर ने जांच के संदर्भ में फुटबॉल अधिकारियों पर लागू होने वाले सामान्य नियमों के अनुरुप व्यवहार नहीं किया. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










