प्रशासनिक अव्यवस्था ने मुक्केबाजों का भविष्य अंधकारमय बनाया : मेरीकाम

शिलांग : भारतीय मुक्केबाजी में जारी प्रशासनिक अव्यवस्था से चिंतित ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मेरीकाम ने आज कहा कि देश के मुक्केबाजों का भविष्य अंधकारमय लग रहा है. पिछले साल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ द्वारा बाक्सिंग इंडिया पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद से भारत का कोई राष्ट्रीय महासंघ नहीं है. भारत में खेल […]
शिलांग : भारतीय मुक्केबाजी में जारी प्रशासनिक अव्यवस्था से चिंतित ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मेरीकाम ने आज कहा कि देश के मुक्केबाजों का भविष्य अंधकारमय लग रहा है. पिछले साल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ द्वारा बाक्सिंग इंडिया पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद से भारत का कोई राष्ट्रीय महासंघ नहीं है. भारत में खेल का संचालन तदर्थ समिति कर रही है.
इसके बाद अगले महीने क्षेत्रीय ओलंपिक क्वालीफायर है और यही वजह है कि हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं वरना मुक्केबाजी सिर्फ ‘टाइमपास’ रह जायेगी.” उन्होंने हालांकि कहा कि यह खेल खत्म नहीं होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ मुक्केबाज खेल को नहीं छोड़ेंगे लेकिन हर परिवार ढंग से चल सके तो सभी एथलीट खुश रहेंगे.” यह पूछने पर कि क्या वह दुखी है, मेरीकाम ने कहा ,‘‘ मैं क्यों दुखी होऊंगी. यह मेरी समस्या नहीं है. मैं ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही हूं. एक्सपोजर नहीं मिलना मेरी समस्या नहीं है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




