HIL : रांची रेज ने दबंग मुंबई को 1-0 से हराया, घरेलू मैदान पर अजेय अभियान जारी

Published at :14 Feb 2016 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
HIL : रांची रेज ने दबंग मुंबई को 1-0 से हराया, घरेलू मैदान पर अजेय अभियान जारी

रांची : पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके मौजूदा चैंपियन रांची रेज ने आज यहां दबंग मुंबई को 1-0 से हराकर घरेलू मैदान पर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. रांची रेज ने फिर से बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया और इस तरह से उसने 37 अंकों के साथ अंकतालिका में […]

विज्ञापन

रांची : पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके मौजूदा चैंपियन रांची रेज ने आज यहां दबंग मुंबई को 1-0 से हराकर घरेलू मैदान पर अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. रांची रेज ने फिर से बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया और इस तरह से उसने 37 अंकों के साथ अंकतालिका में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली.

पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे को बराबरी की टक्कर दी. इसके बाद रांची ने दबदबा बनाना शुरु किया लेकिन मुंबई की रक्षापंक्ति भी मजबूत थी और उसने गोल नहीं होने दिया. मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी. रांची रेज ने आखिर में तीसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में गोल दागा. उसके कप्तान एशले जैकसन ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola