जिब्राल्टर शतरंज के पहले दौर में आनंद ड्रा को मजबूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2016 3:16 PM
जिब्राल्टर : पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने यहां ट्रेडवाइस जिब्राल्टर शतरंज महोत्सव के पहले दौर में निराशाजनक शुरुआत करते हुए मास्टर्स वर्ग के पहले दौर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर सिदोनिया लजारने वाजदा से ड्रा खेला. तेईस साल में पहली बार स्विस ओपन में हिस्सा ले रहे आनंद हंगरी की खिलाड़ी के खिलाफ लय […]
जिब्राल्टर : पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने यहां ट्रेडवाइस जिब्राल्टर शतरंज महोत्सव के पहले दौर में निराशाजनक शुरुआत करते हुए मास्टर्स वर्ग के पहले दौर में अंतरराष्ट्रीय मास्टर सिदोनिया लजारने वाजदा से ड्रा खेला.
इस 185000 पौंड इनामी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे अन्य भारतीयों में विदित गुजराती ने रोल्फ बर्गस्ट्राम को हराया जबकि एसपी सेतुरमन ने हमवतन प्रत्युषा बोड़ा को शिकस्त दी. अभिजीत गुप्ता ने स्पेन के पेरेदा कार्लोस नावा को हराया.इस बीच मास्टर्स वर्ग में शीर्ष वरीय अमेरिका के हिकारु नाकामूरा ने इंग्लैंड के रोबर्ट बेलिन को हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










