पद्‌मश्री पाकर रोमांचित दीपिका ने कहा, ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी

Published at :27 Jan 2016 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
पद्‌मश्री पाकर रोमांचित दीपिका ने कहा, ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी

जमशेदपुर : अपने करियर में इतनी जल्दी पदमश्री पाने से प्रसन्न दीपिका कुमारी ने आज कहा कि वह रियो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. यहां टाटा तीरंदाजी मैदान पर अभ्यास कर रही 21 वर्षीय दीपिका ने कहा कि उन्हें इतनी जल्दी पदमश्री मिलने की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : अपने करियर में इतनी जल्दी पदमश्री पाने से प्रसन्न दीपिका कुमारी ने आज कहा कि वह रियो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. यहां टाटा तीरंदाजी मैदान पर अभ्यास कर रही 21 वर्षीय दीपिका ने कहा कि उन्हें इतनी जल्दी पदमश्री मिलने की उम्मीद नहीं थी.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पुरस्कार के लिए अभी काफी युवा हूं. ” दीपिका ने कहा कि उनका पूरा ध्यान केवल रियो ओलंपिक खेल और वह पदक जीतने पर है. उनहोंने कहा, ‘‘मैं सभी प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करती हूं और खाली हाथ नहीं लौटना चाहती हूं. मैं अपनी गलतियों को दूर करने के लिए कडी मेहनत कर रही हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola