रोनाल्डिन्हो ने सेत नागजी कप का उद्घाटन किया

Published at :25 Jan 2016 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
रोनाल्डिन्हो ने सेत नागजी कप का उद्घाटन किया

कोझिकोड : ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो ने आज यहां सैकड़ों फुटबाल प्रेमियों की मौजूदगी में सेत नागजी फुटबाल कप का उद्घाटन किया जो पांच फरवरी से शुरु होगा. रोनाल्डिन्हो ने आज कोझिकोड बीच में उनके सम्मान में आयोजित रिसेप्शन में नागजी ट्राफी आयोजकों को सौंपकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. टूर्नामेंट का आयोजन पांच […]

विज्ञापन

कोझिकोड : ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो ने आज यहां सैकड़ों फुटबाल प्रेमियों की मौजूदगी में सेत नागजी फुटबाल कप का उद्घाटन किया जो पांच फरवरी से शुरु होगा. रोनाल्डिन्हो ने आज कोझिकोड बीच में उनके सम्मान में आयोजित रिसेप्शन में नागजी ट्राफी आयोजकों को सौंपकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. टूर्नामेंट का आयोजन पांच से 21 फरवरी तक किया जाएगा.

रोनाल्डिन्हो को सेत नागजी के परिवार ने समारोह में ट्राफी सौंपी थी जो उन्होंने बाद में आयोजकों को दी.टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार रोनाल्डिन्हो की सहूलियत को देखते हुए उद्घाटन समारोह टूर्नामेंट की शुरुआत से कुछ समय पहले आयोजित किया गया.
बार्सीलोना और एसी मिलान के पूर्व खिलाडी रोनाल्डिन्हो नागजी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल क्लब टूर्नामेंट के ब्रांड दूत हैं.
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रोनाल्डिन्हो ने कहा, ‘‘फुटबाल में लोगों को एकजुट करने की ताकत है. इसने मुझे मौका दिया और मित्रता और एकजुटता का वैश्विक सबक सिखाया.” आयोजकों ने बताया कि भारत में पहली बाद दक्षिण अमेरिका और यूरोप के सात अंतरराष्ट्रीय क्लबों की टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola