पीवी सिंधू ने मलेशिया मास्टर्स ख़िताब जीता

Published at :24 Jan 2016 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
पीवी सिंधू ने मलेशिया मास्टर्स ख़िताब जीता

पेनांग ( मलेशिया ) : विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाली भारत की पी वी सिंधु ने नये सत्र में शानदार शुरुआत करते हुए आज यहां स्काटलैंड की क्रिस्टी गिलमर को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीता. तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाडी इससे पहले गिलमर के […]

विज्ञापन

पेनांग ( मलेशिया ) : विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाली भारत की पी वी सिंधु ने नये सत्र में शानदार शुरुआत करते हुए आज यहां स्काटलैंड की क्रिस्टी गिलमर को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीता. तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाडी इससे पहले गिलमर के खिलाफ 2013 के फ्रेंच ओपन में खेली थी जिसमें उन्हें हार का सामना करना पडा था लेकिन आज उन्होंने दिखाया कि उन्हें आखिर महिला एकल में भारत की दमदार खिलाडी क्यों माना जाता है. सिंधु ने शुरू से दबदबा बनाये रखकर 32 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-9 से जीत दर्ज करके अपना पांचवां ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता.

सिंधु का यह मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड में दूसरा खिताब है. इससे पहले उन्होंने 2013 में भी यहां जीत दर्ज की थी. उन्होंने पिछले साल नवंबर में मकाउ ओपन ग्रां प्री गोल्ड में खिताबी हैट्रिक पूरी की थी. इस टूर्नामेंट से पहले प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में सिंधु का अजेय अभियान रहा था. वह गिलमर के खिलाफ शुरु से ही हावी हो गयी. उन्होंने कोर्ट को अच्छी तरह से कवर किया और गलतियां भी कम की.

पहले गेम में सिंधु ने शुरू में ही 5-2 की बढत बनायी और इसके बाद अपनी शानदार रणनीति से बढत हासिल करना जारी रखा. उनके पास एक समय 12-6 की मजबूत बढत थी जो कुछ देर बाद 18-10 हो गयी. दूसरी तरफ स्काटिश शटलर ने लगातार चार अंक बनाये लेकिन वह किसी भी समय सिंधु को चुनौती नहीं दे पायी जिन्होंने बिना किसी खास प्रयास के पहला गेम अपने नाम किया. दूसरे गेम में भी सिंधु ने 5-2 की बढत से शुरुआत की लेकिन गिलमर जल्द ही बराबरी पर आ गयी। सिंधु ने इसके बाद बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया और वह पहले 9-5 और फिर 16-5 से आगे हो गयी. गिलमर ने इसके बाद कुछ प्रयास किये लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola