ePaper

मेस्सी के पासपोर्ट वीडियो ने दुबई के एक पुलिसकर्मी को अदालत में घसीटा

Updated at : 20 Jan 2016 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
मेस्सी के पासपोर्ट वीडियो ने दुबई के एक पुलिसकर्मी को अदालत में घसीटा

मेलबर्न : बार्सीलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी का पासपोर्ट वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर दिखाने के कारण दुबई के एक पुलिसकर्मी को कम से कम छह महीने की जेल हो सकती है. यह घटना दुबई हवाई अड्डे की है जहां मेस्सी पिछले महीने सातवें ग्लोब साकर पुरस्कार के लिये आये थे. इसमें उन्हें […]

विज्ञापन

मेलबर्न : बार्सीलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी का पासपोर्ट वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर दिखाने के कारण दुबई के एक पुलिसकर्मी को कम से कम छह महीने की जेल हो सकती है.

यह घटना दुबई हवाई अड्डे की है जहां मेस्सी पिछले महीने सातवें ग्लोब साकर पुरस्कार के लिये आये थे. इसमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ टीम और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था. अमीरात का एक पुलिसकर्मी मेस्सी के साथ फोटो खिंचवाना चाहता था लेकिन उसे बताया गया कि अर्जेंटीना का यह स्टार फुटबॉलर थका हुआ है. पुलिसकर्मी ने कहा ,‘‘ मैं पासपोर्ट कंट्रोल डेस्क पर गया और देखा कि वहां मेस्सी का पासपोर्ट पड़ा है.

मैने उसे उठाया और उसके साथ अपना वीडियो बना लिया.” उसने स्नैपचैट एप्लीकेशन पर वीडियो डालकर लिखा ,‘‘ यह मेस्सी का पासपोर्ट है. वह दुबई में है. मैं इस पासपोर्ट को जला दूं या वापिस रख दूं.” इस पुलिसकर्मी के कम से कम छह महीने जेल और पांच लाख दिरहम जुर्माना हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola