आस्ट्रेलियन ओपन : भूपति दूसरे दौर में, लेकिन पेस बाहर

मेलबर्न : महेश भूपति ने ग्रैंडस्लैम में जीत के साथ वापसी करते हुए आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि लिएंडर पेस पहली बाधा पार नहीं कर सके. लक्जेमबर्ग के जाइल्स मूलेर के साथ खेल रहे भूपति ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और एंड्रयू विटिंगटन को 7 – 6, 3 – 6, […]
मेलबर्न : महेश भूपति ने ग्रैंडस्लैम में जीत के साथ वापसी करते हुए आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि लिएंडर पेस पहली बाधा पार नहीं कर सके. लक्जेमबर्ग के जाइल्स मूलेर के साथ खेल रहे भूपति ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स बोल्ट और एंड्रयू विटिंगटन को 7 – 6, 3 – 6, 6 – 4 से हराया.
दो घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में भूपति और मूलर 12 ब्रेकप्वाइंट बचाने में कामयाब रहे. यह 2015 विंबलडन से बाहर होने के बाद भूपति का तीसरा टूर्नामेंट है. वह पिछले साल के दूसरे हाफ में इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग के आयोजन के कारण कोई टूर्नामेंट नहीं खेले.
उन्होंने चेन्नई ओपन और थाईलैंड में एक चैलेंजर टूर्नामेंट खेला और भारत के ही पूरव राजा के साथ सेमीफाइनल तक पहुंचे. पेस और फ्रांस के जेरेमी चारडी को पहले दौर में कोलंबिया के 12वीं वरीयता प्राप्त जुआन सेबेस्टियन काबाल और राबर्ट फाराह ने 6 – 3, 6 – 4 से हराया. यह मैच 72 मिनट तक चला जिसमें उन्होंने छह में से पांच ब्रेक प्वाइंट गंवाये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




