सानिया-हिंगिस का विजय अभियान सिडनी में भी जारी
Updated at : 12 Jan 2016 2:55 PM (IST)
विज्ञापन

सिडनी : सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की स्टार जोड़ी ने आज यहां सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में अनास्तासिया रोडियोनोवा और एरिना रोडियानोवा की जोड़ी को आसानी से हराकर अपने जीत के क्रम को 27 मैचों तक पहुंचाया. रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोडीदार फ्लोरिन मर्जिया भी साथ ही हो रही […]
विज्ञापन
सिडनी : सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की स्टार जोड़ी ने आज यहां सिडनी इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में अनास्तासिया रोडियोनोवा और एरिना रोडियानोवा की जोड़ी को आसानी से हराकर अपने जीत के क्रम को 27 मैचों तक पहुंचाया.
रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोडीदार फ्लोरिन मर्जिया भी साथ ही हो रही एटीपी स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे.
इस चौथी वरीय जोड़ी ने कड़े मुकाबले में डेनिस इस्तोमिन और हेनरी कोनटिनेन की जोड़ी को 6-7, 6-3, 10-8 से हराया.
सानिया और हिंगिस की दुनिया की नंबर एक युगल जोड़ी ने आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधत्व कर रही अनास्तासिया और एरिना को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनायी.
सानिया और हिंगिस ने 2016 की शुरुआत पिछले हफ्ते ब्रिसबेन इंटरनेशल के खिताब के साथ की थी जो उनका लगातार छठा खिताब था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




